फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भौतिक विज्ञान के सवालों में उलझे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। यूपी बोर्ड का सोमवार को बारहवीं कक्षा की भौतिक विज्ञान, कंप्यूटर, कृषि वनस्पति विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान और शिक्षा शास्त्र की परीक्षा हुई। वहीं दसवीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा हुई। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने बताया कि भौतिक विज्ञान की परीक्षा कठिन रही जिससे उन्हें निराशा हुई। उन्होंने कहा कि कुछ सवाल अनपेक्षित आए और न्यूमेरिकल वाले प्रश्न मुश्किल रहे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि बारहवीं कक्षा की भौतिक विज्ञान की परीक्षा में कुल पंजीकृत 7,757 विद्यार्थियों में से 270 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। वहीं कंप्यूटर में कुल पंजीकृत 1206 विद्यार्थियों में से 1,188 विद्यार्थी उपस्थित रहे। कृषि वनस्पति विज्ञान में कुल पंजीकृत 62 विद्यार्थियों में से 53 विद्यार्थी उपस्थित रहे। कृषि अर्थशास्त्र में सभी 18 विद्यार्थी मौजूद रहे। मनोविज्ञान में कुल पंजीकृत 569 विद्यार्थियों में से 555 और शिक्षा शास्त्र में 666 में से 624 विद्यार्थी मौजूद रहे। दसवीं की अंग्रेजी की परीक्षा में कुल पंजीकृत 29,928 विद्यार्थियों में से 1,561 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

जिला परीक्षा प्रभारी ने किया निरीक्षण
सोमवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में जिला परीक्षा प्रभारी दिनेश कुमार यादव ने कंट्रोल रूम के साथ गुरुनानक इंटर कॉलेज और एमबी गर्ल्स कॉलेज का निरीक्षण किया। दोनों केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं सही पाई गई। निरीक्षण के समय कंट्रोल रूम प्रभारी पवन कुमार भाटी जिला समन्वयक आरएमएसए साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें