फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गंगाजल के आठ टैंकर उपलब्ध कराएगा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। महाशिवरात्रि पर्व पर धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। सोमवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ दूधेश्वरनाथ मंदिर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंदिर के महंत नारायण गिरी के साथ चर्चा की गई। नगर आयुक्त ने बताया कि मंदिर परिसर में आठ गंगाजल के टैंकरों की व्यवस्था कराई जाएगी। आसपास के मार्गों का मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था के साथ सौंदर्यीकरण का कार्य भी किया जाएगा। हर 10 से 15 मिनट के अंतराल पर मार्ग की सफाई की जाएगी, ताकि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही, भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए बैरिकेडिंग के लिए निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस दौरान वार्ड 95 की पार्षद रुसाना, पूर्व पार्षद जाकिर सैफी सहित नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें