फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सटोरी भेजे जेल, हर बॉल पर होता था खेल

Sat, 28 May 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी के मामले में बृहस्पतिवार को पकडे़ गए होटल संचालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सिहानी गेट पुलिस ने जेल भेज दिया। वेबसाइट के जरिए आरोपी आईपीएल पर सट्टे का खेल कर रहे थे। आरोपियों से लैपटॉप, तीन मोबाइल, कार और 16.26 लाख रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


एसएसपी केएस इमेनुएल ने बताया कि पकडे़ गए सटोरिये गगन गर्ग निवासी नेहरू नगर, संजीव शर्मा निवासी नेहरूनगर थर्ड और अजय गांधी निवासी अशोक नगर हैं। अजय गांधी होटल संचालक है।

गगन गर्ग और संजीव शर्मा प्रॉपर्टी डीलर हैं। तीनों बुकी हैं, वे अपने जानकार लोगों से आईपीएल मैचों पर सट्टा लगवाते थे। रकम लगाने वाले कई हाई प्रोफाइल लोग भी हैं। गैंग को दिल्ली से ऑपरेट किया जा रहा था।
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि दिल्ली में बैठे बुकी द्वारा मैच शुरू होते ही इंटरनेट पर एक वेबसाइट बनाई जाती है, जिसके माध्यम से ऑनलाइन यह खेल चलता है। मैच खत्म होने के साथ ही वेबसाइट भी बंद कर दी जाती थी।

एसएचओ सिहानी गेट ने बताया कि मैच पर रकम लगाने वालों के बारे में आरोपियों से जानकारी की जाएगी। हाल ही में गोवा में भी आईपीएल मैचों पर सट्टेबाजी कर रहे लोगों को पुलिस ने पकड़ा है।

पता चला है कि इस गिरोह के तार गोवा से भी जुडे़ हुए हैं। दिल्ली से इस खेल को ऑपरेट कर रहे बुकी की तलाश की जा रही है, उसके पकडे़ जाने पर अहम खुलासे होंगे। बता दें कि एसपी सिटी के निर्देश पर सिहानी गेट पुलिस ने बृहस्पतिवार को आईपीएल मैचों पर सट्टेबाजी करने वाले आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाया था।

नेहरूनगर ए-ब्लॉक पार्क से आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था। ‘अमर उजाला’ ने शुक्रवार को इस संबंध में खबर प्रकाशित की थी।

आईपीएल मैच में सट्टेबाजी में खिलाड़ियों का भी हाथ!
आईपीएल मैच पर सट्टेबाजी में बैटसमैन के शॉट, टीम का स्कोर और हार-जीत पर सट्टेबाजी होने के बारे में पहले भी खुलासे हुए हैं, लेकिन इस गैंग ने दावा किया है कि क्रिकेट के इस खेल में बॉलर की स्पीड और लेंथ पर भी सट्टा लगाया जाता है। कुछ खिलाड़ी भी फिक्स होते हैं, जो बुकी के हिसाब से गेम खेलते हैं।

एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम ने बताया कि मैच के दौरान वेबसाइट बनने पर दो लाइनें खुलती हैं। इस पर सट्टेबाजी की जाती है। एक लाइन से यह बताया जाता है कि अगली बॉल पर यह स्कोर होगा, दूसरी लाइन से यह बताया जाता है कि इस बॉल पर वह स्कोर नहीं होगा।

रेट भी उम्मीद के हिसाब से बढ़ाया घटाया जाता रहता है। उधर एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों का कहना है कि बुकी पहले ही मैच का नतीजा बता देता था। कुछ नेशनल और इंटरनेशनल प्लेयर ऐसे हैं, जिनका खेल बुकी की ‘भविष्यवाणी’ की तरह होता है।

बुकी मैच खत्म होने से पहले ही नतीजा बता देता है। इससे आरोपियों का मानना है कि आईपीएल के मैच में हो रही सट्टेबाजी में खिलाड़ियों का भी हाथ है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पहले फिक्सिंग के मामले में क्रिकेटरों और टीम पर की गई कार्रवाई से खिलाड़ियों की मिलीभगत इसकी संभावनाएं बेहद कम हैं।

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम पर मिलीभगत का आरोप होने के कारण यह दोनों टीमें आईपीएल में नहीं खेल रही हैं।
क्वालीफाइग मुकाबले में की गई है सट्टेबाजी

एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि बुधवार को खेले गए कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में सट्टेबाजी की गई थी। शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात लायंस के बीच होने वाले मुकाबले में सट्टेबाजी की जानी थी, जिसमें सट्टा लगाने के लिए ‘एडवांस मनी’ जमा की गई थी।

आरसीबी है सटोरियों की पसंद
सटोरियों ने दावा किया है कि इस आईपीएल का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम जीतेगी। भले ही इससे पहले यह टीम एक भी टूर्नामेंट न जीती हो। सटोरियों क ी पसंद इस वजह से भी है क्योंकि टीम में एबी डीबिलियर्स, विराट कोहली और क्रिस गेल शामिल हैं। तीनों की परफॉर्र्मेंस भी अच्छी रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें