फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के साथ बनेगी स्पोर्ट्स सिटी

विज्ञापन
राजनगर एक्सटेंशन में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का चित्र।
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के साथ ही अब स्पोर्ट्स सिटी भी बनेगी। इसके लिए जीडीए कार्ययोजना तैयार करने में जुट गया है। 300 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं से युक्त सिटी का निर्माण ट्रिपल पी के तहत कराया जाएगा। दो सितंबर को मेरठ में होने जा रही जीडीए की 170वीं बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा।
विज्ञापन


जीडीए वीसी अतुल वत्स ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ाए जाने और खेल सुविधाओं को बेहतर करने के लिए कवायद तेज कर दी गई है। राजनगर एक्सटेंशन में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण अब जीडीए कराएगा। इसके लिए यूपीसीए के पदाधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है। स्टेडियम के निर्माण पर करीब साढ़े चार सौ करोड़ रुपये की लागत आने की उम्मीद है।
स्टेडियम के पास ही करीब 300 हेक्टेयर जमीन पर स्पोर्ट्स सिटी बनाने की योजना पर अक्तूबर-नवंबर तक काम शुरू हो जाएगा। स्पोर्ट्स सिटी के निर्माण के लिए जमीन किसानों से आपसी सहमति पर क्रय की जाएगी। जरूरत पड़ने पर अधिग्रहण के जरिये जमीन का जुटाव किया जाएगा।
विज्ञापन


ये होंगी सुविधाएं
खिलाड़ियों के लिए पांच सितारा होटल, मॉल, स्वीमिंग पूल, खेल प्रशिक्षण केंद्र, इनडोर और आउटडोर गेम के लिए सुविधा, टेनिस लॉन, वालीबॉल कोर्ट, फिट इंडिया जोन, किड्स जोन और प्ले एरिया, हॉस्टल समेत अन्य खेल सुविधाएं यहां मिल सकेंगी।

हिंडन किनारे विकसित किए जाएंगे पार्क
हिंडन किनारे पार्क विकसित किए जाएंगे। जीडीए वीसी अतुल वत्स का कहना है कि हिंडन नंदी की सफाई और सुंदरता की कार्ययोजना जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग की ओर से बनाई जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए विकास प्राधिकरण की ओर से हिंडन के किनारों के सुंदरीकरण के लिए योजना बनाई जा रही है। किनारों पर छोटे-छोटे पार्क विकसित किए जाएंगे। इसे पिकनिक स्पॉट के तौर पर विकसित किए जाने की योजना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें