फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पिल्लों को रौंदा, कार चालक पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन की स्टार रामेश्वरम सोसायटी में पिल्लों को कार से रौंदने की घटना सामने आई है। आरोप है कि एक पिल्ले की मौके पर मौत हो गई। दूसरे का उपचार चल रहा है। इस मामले में सोसायटी निवासी अनीता शर्मा ने नंदग्राम थाने में कार चालक विनोद शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सोसायटी निवासी अनीता शर्मा ने बताया कि 26 अगस्त की रात करीब साढ़े 10 बजे सोसायटी निवासी विनोद शर्मा तेज रफ्तार व लापरवाही से कार चलाते हुए आए और सोसायटी में सड़क पर दो पिल्लों को बेरहमी से कुचल दिया। हादसे में मौके पर एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर है। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर भी पुलिस को सूचना दी। आरोपी वहां से भाग गया। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा का कहना है कि मामले में जांच कराई जा रही है। सोसायटी में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें