फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 17 और 24 को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजियाबाद। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूट गए लोगों के पास एक और मौका है। ऐसे मतदाताओं के साथ नए मतदाता भी 17 और 24 अक्तूबर को लगने वाले विशेष कैंप में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र मांदड़ ने बताया कि कैंप के दौरान नाम जोड़ने की प्रक्रिया पर वह खुद नजर रखेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

3200 बूथों पर बैठेंगे बीएलओ
एडीएम वित्त व उप जिला निर्वाचन अधिकारी अंजनी सिंह ने बताया कि जिले के 3200 बूथों पर बीएलओ की ड्यूटी लगाई जाएगी। कैंप सुबह 10 से शाम चार बजे तक चलेंगे। बीएलओ के पास 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम निर्वाचक नामावली और उसके बाद की सूची उपलब्ध रहेगी। लोगों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी। यहां मतदाता सूची में नाम तलाशने और आवेदन फॉर्म भरने में मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 28 हजार मतदाताओं के नाम जोड़े
एसआईआर की प्रक्रिया के बाद जिले में करीब 28.37 लाख मतदाताओं में से लगभग 22 लाख के नाम सूची में रह गए थे। एडीएम वित्त ने बताया कि एक अक्तूबर से हाल ही में 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं और एसआईआर में छूटे लोगों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। 12 अक्तूबर तक करीब 28 हजार मतदाताओं के नाम जोड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें