फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में सनसनीखेज वारदात: सपा नेता जहीर सलमानी की पत्नी की दिन दहाड़े हत्या, घर में घुसकर की गई फायरिंग

Sat, 30 Mar 2024 03:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

जहीर सलमानी सपा के टिकट से नगर पालिका हापुड़ के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके हैं। चिकित्सकों के अनुसार मृतका के सिर में दो और एक गोली में सीने में मारी गई है। वारदात के बाद पुलिस घटना के हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में बुलंदशहर रोड स्थित सामिया गार्डन कॉलोनी निवासी समाजवादी पार्टी के नेता व प्रोपर्टी डीलर जहीर सलमानी की पत्नी नाजरीन (40) की घर में घुसकर दिन दहाड़े हत्या कर दी गई। एक हमलावर अचानक घर में घुसा और एक के बाद एक तीन गोलियां नाजरीन को मारकर फरार हो गया। पुलिस घायल को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

दोपहर करीब सवा बजे जहीर सलमानी की पत्नी नाजरीन घर ही मौजूद थीं। वहां फर्नीचर बनाने वाली लेबर भी कार्य कर रही थी। बताया जा रहा है कि इसी बीच एक अज्ञात बदमाश घर में पहुंचा और इससे पहले कोई कुछ समझ पाता, नाजरीन पर फायरिंग शुरू कर दी। 

नाजरीन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गईं। इसके बाद बदमाश फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस ने आनन फानन घायल को नगर के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद नाजरीन को मृत घोषित कर दिया गया। 

बता दें कि जहीर सलमानी सपा के टिकट से नगर पालिका हापुड़ के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके हैं। चिकित्सकों के अनुसार मृतका के सिर में दो और एक गोली में सीने में मारी गई है।
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना के चश्मदीदों से पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना के हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही घटना का ख्रुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें