फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर कार्यालय में भिड़े सपा नेत्री और पार्षद पति

Tue, 17 May 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
मेयर कार्यालय में भिड़े सपा नेत्री और पार्षद पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में हुए विकास कार्यों का श्रेय लेने के लिए भाजपा और सपा में होड़ मची है। इसी होड़ के चलते सोमवार को महापौर कार्यालय में सपा महिला विंग की महानगर अध्यक्ष रितु खन्ना और वार्ड-40 की पार्षद के पति सचिन डागर के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई।
विज्ञापन


मेयर कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ। वहां बैठे अन्य पार्षदों और लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। मामला मोहननगर स्थित पार्श्वनाथ पैराडाइज सोसायटी का है। इस सोसायटी में 14 लाख के फंड से इंटरलाकिंग टाइल्स लगाने का काम पास किया गया है।

यह सोसायटी वार्ड-40 में है। इस काम का क्रेडिट भाजपा नेता व पार्षद पति लेना चाहते हैं। वहीं सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष रितु खन्ना का कहना है कि यह काम उन्होंने अपने स्तर पर निगम अधिकारियों से पास कराया है। विकास कार्य सिर्फ पार्षद की सिफारिश पर ही नहीं होता, आम जनता की जरूरत पर भी कराया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनके पत्र पर ही नगर आयुक्त, चीफ इंजीनियर और अन्य अधिकारियों ने मार्क कर टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई। अब पार्षद पति सचिन डागर ने भाजपा नेता नीरज सिंह को बुलाकर उसका शिलान्यास करा दिया।

उधर, पार्षद पति सचिन डागर का कहना है कि कालोनी के लोगों की शिकायत पर यह काम उन्होंने पास कराया था। करीब डेढ़ महीने पहले ही यह काम पास करा दिया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें