फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नैपडील से मंगाया मोबाइल निकला पावर बैंक

Sat, 23 Apr 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
ऑनलाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग करना निजी कंपनी के एचआर मैनेजर को भारी पड़ गया। उन्होंने स्नैपडील से मंगाया मोबाइल था, मगर निकला पावर बैंक। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है।
विज्ञापन


इंदिरापुरम नीति खंड निवासी वरुण नोएडा की आईटी कंपनी में एचआर मैनेजर हैं। वरुण ने बताया कि 20 अप्रैल को उन्होंने शॉपिंग वेबसाइट स्नैपडील से एक मोबाइल ऑर्डर किया था। मोबाइल 5600 रुपये का था। इसके साथ कंपनी ने 100 रुपये डिलीवरी चार्ज लिया।

21 अप्रैल को उनके घर डिलीवरी ब्वाय आया और रुपये लेकर बॉक्स थमा गया। उसकेे जाने के बाद उन्होंने बॉक्स खोला, उसमें पावर बैंक निकला। गनीमत रही कि बाक्स खोलते वक्त उन्होंने वीडियो बना ली थी।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने वेबसाइट के आला अधिकारियों को मेल के साथ वीडियो भी भेजा, मगर कोई रिप्लाई नहीं आया। तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एसएचओ इंदिरापुरम गोरखनाथ यादव का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पहले भी हो चुके हैं ऐसे मामले
16 अगस्त 2015 को इंदिरापुरम के ही एक युवक के मोबाइल के बॉक्स से पत्थर निकले थे।
10 मई 2014 को महाराजपुर निवासी युवक के मोबाइल की जगह पत्थर निकले थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें