फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर मेमू में शार्ट सर्किट से उठा धुआं, मचा हड़कंप

Mon, 19 Dec 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
train - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर-दिल्ली मेमू के एक कोच में सोमवार को नेहरू नगर क्रासिंग के पास शार्ट सर्किट से आग लग गई। कोच धुएं से भर गया तो यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों ने शोर मचाकर ट्रेन रुकवाई। ट्रेन के स्टाफ ने कोच की पावर सप्लाई बंद कर हालात को काबू किया और किसी तरह ट्रेन को पुराना गाजियाबाद स्टेशन पहुंचाया।

यहां ट्रेन का फाल्ट ठीक कर दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन करीब 40 मिनट लेट हो गई।घटना सुबह करीब करीब पौने 10 बजे हुई। सहारनपुर-दिल्ली मेमू जैसे ही नेहरू नगर क्रासिंग के पास पहुंची, उसके एक कोच से जबरदस्त चिंगारियां उठने लगीं और कोच धुएं से भर गया। यात्रियों ने शोर मचाया और चेन पुलिंग कर ट्रेन को बीच रास्ते रुकवाया।
विज्ञापन


दहशत में आए यात्री ट्रेन रुकते ही नीचे कूद गए। ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड मौके पर पहुंचे और कंट्रोल रूम को सूचना दी। ट्रेन के स्टाफ ने संबंधित कोच की पावर सप्लाई बंद कर दी, इससे स्पार्किंग बंद हो गई और थोड़ी देर बाद ही धुआं बंद हो गया। नेहरू नगर क्रासिंग पर ट्रेन करीब 25 मिनट रुकी रही।
विज्ञापन


इसके बाद ट्रेन को पुराना गाजियाबाद स्टेशन पर रोककर फाल्ट को ठीक किया गया। यहां करीब 15 मिनट ट्रेन रुकी रही। फाल्ट को ठीक कर ट्रेन को दिल्ली रवाना किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें