फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी प्रपोजल को मुख्य सचिव की मंजूरी मिली

Sat, 25 Mar 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 स्मार्ट सिटी प्रपोजल को शुक्रवार को मुख्य सचिव की मंजूरी मिल गई है। नगरायुक्त अब्दुल समद और कंसलटेंट फर्म के एक्सपर्ट्स ने मुख्य सचिव के समक्ष प्रपोजल का प्रजेंटेशन किया। इसकी समीक्षा के बाद मुख्य सचिव ने बिना किसी संशोधन के इस पर सहमति की मुहर लगा दी।
विज्ञापन


अब 31 मार्च को यह प्रपोजल केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के समक्ष पेश किया जाएगा।नगर निगम ने इंफ्रास्ट्रक्चर, स्मार्ट मोबिलिटी, इंटेलीजेंट ट्रैफिक सिस्टम, सर्विलांस समेत कई प्रमुख योजनाओं को शामिल कर 2894.85 करोड़ का प्रपोजल तैयार किया था। संशोधन के बाद इसकी रकम बढ़कर 2901 करोड़ हो गई थी।

बीते बृहस्पतिवार को मेरठ मंडलायुक्त के समक्ष इसका प्रजेंटेशन किया गया। यहां से सहमति के बाद शुक्रवार को मुख्य सचिव राहुल भटनागर के समक्ष इसे प्रस्तुत किया गया। लखनऊ में प्रजेंटेंशन के दौरान क्षेत्रीय नगर एंव पर्यावरण अध्ययन केंद्र के डायरेक्टर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


नगरायुक्त अब्दुल समद, स्मार्ट सिटी मिशन के नोडल अधिकारी संजय सिंह चौहान और कंसलटेंट फर्म के एक्सपर्ट्स ने इसका प्रजेंटेशन किया। नगरायुक्त अब्दुल समद ने बताया कि मुख्य सचिव ने स्मार्ट सिटी प्रपोजल को सहमति दे दी है। अब 31 मार्च को इस प्रपोजल को केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें