फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की डांट पर बहनों ने छोड़ा घर: मोबाइल चलाने को लेकर लगाई थी फटकार, काफी तलाशने के बाद भी नहीं मिलीं

Wed, 12 Aug 2026 04:12 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

मसूरी में मोबाइल चलाने पर भाई की डांट से नाराज 14 वर्षीय और 13 वर्षीय किशोरी 9 अगस्त को लापता हो गईं। पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजियाबाद जिले के मसूरी क्षेत्रांतर्गत मोबाइल चलाने पर भाई के डांटने से नाराज नाबालिग सगी दो बहनें लापता हो गईं। बड़े भाई ने पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन

मसूरी क्षेत्रांतर्गत आकाश नगर से मोबाइल इस्तेमाल करने पर भाई की डांट के बाद दो नाबालिग सगी बहनें अचानक रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गईं। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं लगा, तो पीड़ित भाई ने थाना मसूरी पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। मूल रूप से बुलंदशहर के गांव जलालपुर थाना स्याना निवासी चिंटू पुत्र मोमराज ने बताया कि वह पिछले करीब 10 वर्षों से थाना मसूरी क्षेत्र के आकाश नगर में पुराने ठेके के पास किराये के मकान में रहता है। 

बीते 9 अगस्त की दोपहर करीब 4 बजे उसकी दो छोटी बहनें 14 वर्ष और दूसरी 13 वर्ष घर से बिना बताए कहीं चली गईं। परिजनों के अनुसार, घटना से पहले दोनों बहनों को मोबाइल फोन चलाने को लेकर बड़े भाई चिंटू ने डांट दिया था, जिससे नाराज होकर वे बिना बताए घर छोड़कर चली गईं। घर से जाते समय एक ने गुलाबी रंग का सूट-सलवार पहना हुआ था, तथा दूसरी ने हरे रंग का सूट-सलवार पहन रखा था। 
विज्ञापन

पुलिस ने बड़े भाई चिंटू की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लापता बालिकाओं की तलाश शुरू कर दी है। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ित भाई की दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है, बालिकाओं को तलाश करने के लिए टीम गठित की गई है, सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही हैं, जल्द बालिकाओं को ढूंढ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें