फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोर गैंग पर बड़ा खुलासा: किडनैप कर पांच लाख में करते सौदा, बिहार-हरियाणा तक फैला था नेटवर्क; सात दबोचे

Wed, 12 Aug 2026 03:42 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद की टीला मोड़ पुलिस ने एक बड़े बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बच्चा चोर गैंग का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीला मोड़ पुलिस ने नवजात शिशुओं की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह ने पांच बच्चों की तस्करी करने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन


गिरोह के सात तस्कर गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए सभी सात आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने तस्करी किए गए पांचों शिशुओं को सुरक्षित बरामद कर लिया है। इन सभी बच्चों को उनके असली परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह नवजात शिशुओं का अपहरण कर उन्हें बेचता था। 

Trending Videos

बच्चों को पुलिस ने परिजनों को सौंपा - फोटो : अमर उजाला
चार से पांच लाख में सौदा
आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह और भी कई बच्चों की तस्करी में शामिल हो सकता है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने का प्रयास कर रही है। नवजात शिशु चार से पांच लाख रुपए में बेच देते देते थे।
 
विज्ञापन

ये है गिरफ्तार
1. एनुअल निवासी ग्राम कनकोडिया थाना पलासी जनपद औरैया बिहार हाल पता पंडित कॉलोनी पानीपत हरियाणा 
2. नौशाद निवासी ग्राम तातयाना थाना कोतवाली जनपद मुजफ्फरनगर हाल पता टीला मोड़।
3. नागेंद्र उर्फ सूखा निवासी अदलपुर थाना काठी जनपद मुजफ्फरपुर बिहार हाल पता बुध बाजार राहुल गार्डन बेटा हाजीपुर लोनी बॉर्डर।
4. नसीम निवासी मोहल्ला दरबार खुर्द करना थाना करना जनपद शामली।
5. आबिद निवासी ग्राम सिलावट थाना आदर्श मंडी जनपद शामली।
6. सुमित्रा पत्नी राजकुमार निवासी तैयबपुर थाना ठाकुरगंज जनपद किशनगंज बिहार।
7. रुखसार पत्नी नौशाद निवासी ग्राम दतियाना थाना कोतवाली जनपद मुजफ्फरनगर, 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें