फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से सिग्नल फ्री होगा यूपी गेट

Sun, 30 Apr 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साहिबाबाद। यूपी गेट होते हुए गाजियाबाद या दिल्ली जाना है तो सोमवार को संभलकर निकले। आपको जाम से जूझना पड़ सकता है। सोमवार से यूपी गेट को रूट डायवर्ज कर सिग्नल फ्री कर दिया जाएगा। रविवार को ट्रैफिक पुलिस और एनएचएआई ने रूट डायवर्ट कर मार्ग को सिग्नल फ्री करने का ट्रायल भी लिया।
विज्ञापन


हालांकि यह ट्रायल एक ही घंटे में फेल हो गया और लोग जाम से जूझने लगे। यूपी गेट पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के लिए फ्लाईओवर निर्माण के चलते सोमवार से ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। नए ट्रैफिक प्लान के तहक एनएचएआई ने सर्विस रोड चालू कर दी है।

सर्विस रोड को चौड़ा करने के लिए रोड कटिंग का काम किया जा रहा है। रविवार की रात तक काम पूरा कर लिया जाएगा। एनएचएआई दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे के निर्माण के तहत यूपी गेट पर जाम की समस्या को देखते हुए फ्लाईओवर बनाया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए यूपी गेट पर रूट डायवर्जन की तैयारी एनएचएआई और ट्रैफिक विभाग की ओर से की गई है। नए ट्रैफिक प्लान के तहत कुछ दिनों के लिए दिल्ली से आने वाले ट्रैफिक को यूपी गेट तिराहे से पहले एनएचएआई द्वारा बनाई गई सर्विस रोड के जरिए  लिंक रोड पर मोड़ दिया जाएगा।

एनएच-24 पर जाने वाला ट्रैफिक वैशाली सेक्टर-1 के कट से यू-टर्न लेकर नई सर्विस रोड के जरिए एनएच-24 पर पहुंचेगा। वैशाली से दिल्ली जाने वाले वाहन चालक भी इसी रास्ते से एनएच-24 पहुंचकर वहां से यूटर्न लेकर मुख्य रोड के साथ बनाई गई सर्विस रोड के जरिए दिल्ली में प्रवेश करेंगे।

खोड़ा की तरफ से दिल्ली जाने वाले वाहन भी नई सर्विस रोड के जरिए दिल्ली पहुंचेंगे। जिन वाहन चालकों को वैशाली की तरफ जाना होगा, डायवर्जन के बाद उन्हें दिल्ली से यूटर्न लेकर आना होगा।

रूट डायवर्जन का ट्रायल एक घंटे में ही फेल
एनएचएआई और ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन करने से पहले रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे नए ट्रैफिक प्लान का ट्रायल लिया। पहले तो ट्रायल सही रहा, लेकिन कुछ देर बाद दिल्ली की ओर ट्रैफिक फंसने लगा।

इसकी वजह से यूपी गेट चौकी के पीछे बनी सर्विस रोड पर जाम लग गया। इसके साथ ही वैशाली की तरफ से एनएच-24 से यू-टर्न लेकर दिल्ली की ओर जाने वाला ट्रैफिक भी रोक दिया गया।

इससे वैशाली की तरफ भी जाम लगने लगा। वाहनों की लंबी लाइन को देखते हुए ट्रैफिक विभाग ने तुरंत पुराना ट्रैफिक प्लान के तहत वाहनों को निकाला गया। इसके कुछ ही देर बाद जाम खुल गया, जिसके बाद ट्रैफिक और एनएचएआई के अधिकारियों ने सड़कों का निरीक्षण कर खामियों को जाना।

इसके बाद रात में खामियों को दूर करने का काम किया गया। टीआई संजीव कुमार ने बताया कि रूट डायवर्जन को लेकर जो खामियां रह गई हैं, रात तक सभी खामियों को दूर कर लिया जाएगा और सोमवार सुबह रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा।  यह हाल तो तब था जब रविवार को वाहनों को दबाव काफी कम था। सोमवार को ऑफिस टाइमिंग के दौरान वाहनों वाहनों का दबाव अधिक रहेगा तो जाम से जूझना होगा।

ट्रायल फेल होने की वजह
रूट डायवर्जन के तहत एनएचएआई की तरफ से सभी कट और टर्न पर दिशा सूचक नहीं लगाए गए थे। इसके साथ ही दिल्ली की तरफ यूटर्न से पहले ही एमसीडी के टैक्स डिपार्टमेंट वालों ने अपना बूथ लगा लिया है।

इसकी वजह से रास्ते की चौड़ाई कम हो गई है। इसके साथ ही दिल्ली की तरफ गाजियाबाद के लिए यू-टर्न की जानकारी वाहन चालकों को नहीं मिली। इससे वाहन चालक परेशान रहे, बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर रास्ता देखने लगे, जिसके चलते जाम लग गया। नई सर्विस रोड की चौड़ाई कम होने की वजह से भी रास्ता संकरा है।

चार दिन बाद दिल्ली से एनएच-24 को जाने वाले ट्रैफिक निकलेगा सीधे
एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर विकास नागर ने बताया कि चार दिन तक कुछ परेशानी रहेगी। इस दौरान दिल्ली से आने वाली सड़क को वैशाली से एनएच-24 को जाने वाली सर्विस रोड से जोड़ा जाएगा। करीब चार दिन में काम पूरा होगा।

इसके बाद दिल्ली से एनएच-24 जाने वाले वाहन चालकों को वैशाली सेक्टर-1 की पुलिया से टर्न लेकर नहीं आना होगा। दिल्ली से आने वाले वाहन सीधे वैशाली से एनएच-24 को जाने वाली सर्विस रोड पर पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें