फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बीमार व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर हापुड़ रेलवे क्राॅसिंग के समीप मंगलवार को व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। व्यक्ति के हाथ में कैनुला (ड्रिप लगाने वाली सुई) व पेशाब की नली लगी थी। काफी प्रयास के बाद भी व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मंगलवार को व्यक्ति की ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी करने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। प्रत्यशदर्शियों ने बताया कि मंगलवार को हापुड़ रेलवे क्राॅसिंग से लगभग 100 मीटर दूर एक व्यक्ति काफी देर से रेलवे ट्रैक के आसपास घूम रहा था। जैसे ही दिल्ली से मेरठ की तरफ जा रही एक्सप्रेस ट्रेन वहां से गुजरी तो व्यक्ति उसके आगे कूद गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लोको पायलट ने घटना की जानकारी मोहिउद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर दी। वहां से मोदीनगर स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी गई।
पुलिस के अनुसार व्यक्ति की आयु लगभग 60 वर्ष है और उसके हाथ पर कैनुला वे पेशाब की नली लगी हुई थी। आशंका जताई गई कि व्यक्ति बीमारी से जूझ रहा होगा और इसी के चलते उसने खुदकुशी की। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि व्यक्ति के पास से मिली पर्ची पर लिखा मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। सीसीटीवी कैमरों और चिकित्सकों की मदद से व्यक्ति की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें