टीला मोड़ पुलिस ने नवजात शिशुओं की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह ने पांच बच्चों की तस्करी करने की बात स्वीकार की है।
गिरोह के सात तस्कर गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए सभी सात आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने तस्करी किए गए पांचों शिशुओं को सुरक्षित बरामद कर लिया है। इन सभी बच्चों को उनके असली परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह नवजात शिशुओं का अपहरण कर उन्हें बेचता था।
बच्चों को पुलिस ने परिजनों को सौंपा
- फोटो : अमर उजाला
चार से पांच लाख में सौदा
आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह और भी कई बच्चों की तस्करी में शामिल हो सकता है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने का प्रयास कर रही है। नवजात शिशु चार से पांच लाख रुपए में बेच देते देते थे।
ये है गिरफ्तार
1. एनुअल निवासी ग्राम कनकोडिया थाना पलासी जनपद औरैया बिहार हाल पता पंडित कॉलोनी पानीपत हरियाणा
2. नौशाद निवासी ग्राम तातयाना थाना कोतवाली जनपद मुजफ्फरनगर हाल पता टीला मोड़।
3. नागेंद्र उर्फ सूखा निवासी अदलपुर थाना काठी जनपद मुजफ्फरपुर बिहार हाल पता बुध बाजार राहुल गार्डन बेटा हाजीपुर लोनी बॉर्डर।
4. नसीम निवासी मोहल्ला दरबार खुर्द करना थाना करना जनपद शामली।
5. आबिद निवासी ग्राम सिलावट थाना आदर्श मंडी जनपद शामली।
6. सुमित्रा पत्नी राजकुमार निवासी तैयबपुर थाना ठाकुरगंज जनपद किशनगंज बिहार।
7. रुखसार पत्नी नौशाद निवासी ग्राम दतियाना थाना कोतवाली जनपद मुजफ्फरनगर,