फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किशोर की हत्या में फरार दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के बंथला नहर रोड के पास बाइक कार से टकराने पर किशोर की पीटकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने कहा कि 29 जून को हुई जैद उर्फ शारिक की हत्या के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी अनुज (31 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई, कार भी बरामद कर ली है। मुख्य आरोपी राहुल मावी उर्फ पहलवान को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

इंद्रप्रस्थ गैस प्लांट चौराहे के पास जैद की मोटरसाइकिल आरोपियों की कार से टकरा गई थी। कार क्षतिग्रस्त होने पर आरोपी राहुल और अनुज, जैद को अपने ऑफिस ले गए थे। किशोर को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जैद को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें