फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मामा से मिलने आए भांजे की कार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित अघरौल निवासी गौरव कुमार की कार होटल के बाहर से चोरी हो गई। वह कौशांबी थानाक्षेत्र के वैशाली सेक्टर एक में अपने मामा से मिलने आए थे। मामला 25 जून की सुबह का है। शिकायत मिलने के सात दिन बाद पुलिस ने दो जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में गौरव ने बताया कि उन्होंने अपनी कार 25 जून की सुबह सेक्टर एक स्थित होटल के बाहर खड़ी कर दी थी। जब वह सोकर उठे और बाहर आए तब तक गाड़ी चोरी हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। कुछ संदिग्धों को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें