फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के बेड़े में शामिल हुईं चार स्कैनिया बसें

Sun, 24 Apr 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
विज्ञापन
बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन मत लीजिए। रोडवेज के बेड़े में चार स्कैनिया बसें शामिल हो गई हैं। इन बसों का संचालन शनिवार से शुरू कर दिया गया है। बसों को लखनऊ, बनारस और गोरखपुर रूट पर चलाया जा रहा है। आनंद विहार स्थित टिकट काउंटर से टिकट लेने के साथ ही यात्री ऑनलाइन भी इन बसों के टिकट बुक करा सकते हैं।  
विज्ञापन


रोडवेज के पास पहले दो स्कैनिया बस थीं। इनका संचालन लखनऊ रूट पर किया जा रहा था। बसों में यात्रियों के बढ़ते रुझान को देखते हुए विभाग ने चार बसों को और मंगाया। यह बसें 22 अप्रैल को साहिबाबाद डिपो पहुंच गईं।

इनका संचालन शनिवार से शुरू हो गया। इनमें से दो बसों को लखनऊ और एक-एक बस को बनारस और गोरखपुर रूट पर चलाया जा रहा है। आनंद विहार से इन बसों का संचालन शुरू हुआ है। बसें रोजाना चलेंगी। 
विज्ञापन


गोरखपुर के लिए बस शाम साढ़े सात बजे रवाना होगी। बनारस जाने वाली बस रात नौ बजे रवाना होगी। वहीं लखनऊ के लिए रात 11 बजे बस जाएगी। साहिबाबाद के एआरएम अनिल कुमार ने बताया कि पहले विभाग पर दो स्कैनिया बसें थीं। शुक्रवार को चार स्कैनिया बस और मिल गई हैं। इनका संचालन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन



बसों का रूट
आनंद विहार-बनारस:      नोएडा, एक्सप्रेस वे, फिरोजाबाद, कानपुर, इलाहाबाद, बनारस
आनंद विहार-गोरखपुर: नोएडा, एक्सप्रेस वे, फिरोजाबाद, इटावा, कानपुर, लखनऊ, फैजाबाद, गोरखपुर
आनंद विहार-लखनऊ: नोएडा, एक्सप्रेस वे, फिरोजाबाद, कानपुर, लखनऊ


बसों का किराया
आनंद विहार से बनारस    1918 रुपये
आनंद विहार से गोरखपुर   2134 रुपये
आनंद विहार से लखनऊ    1918 रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें