फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट से हरिद्वार-ऋषिकेष चलेंगी स्कैनिया बसें

Thu, 12 May 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश में टूरिज्म को बढ़ाने के लिए रोडवेज एयरपोर्ट से लग्जरी स्कैनिया बसों का संचालन करेगा। पर्यटन स्थल के रूटों पर बसों के संचालन की योजना बनाई गई है। एयरपोर्ट पर उतरते ही स्कैनिया बस में बैठकर यात्री सीधे पर्यटन स्थल तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन


आगरा, ऋषिकेश, हरिद्वार, देहरादून और लखनऊ रूट पर यह बसें चलाई जाएंगी। मई के अंत तक स्कैनिया बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इनके चलने से यात्रियों को एयरपोर्ट से बस अड्डे तक पहुंचने की समस्या से राहत मिलेगी।

आरएम पीके बोस ने बताया कि एयरपोर्ट से आगरा, लखनऊ, हरिद्वार, ऋषिकेश जाने वाले पर्यटकों की संख्या काफी ज्यादा है। इसे देखते हुए मई के अंत तक सेवा शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल तीन रूट पर तीन बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


 वॉल्वो बसों की संख्या में भी होगा इजाफा
रोडवेज ने वॉल्वो बसों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा है। इसमें करीब 60 वॉल्वो बढ़ाने की मांग की है। उम्मीद की जा रही है कि कुछ वॉल्वो बसें तुरंत मिल जाएंगी और बाकी धीरे-धीरे डिपो पर पहुंचेंगी। साहिबाबाद डिपो को एसी हब बनने की योजना को देखते हुए यह कदम उठाए जा रहे हैं।


स्कैनिया बसों की खासियत
स्कैनिया बस की खासियत यह है कि इसमें आरामदायक सीटें हैं। यात्रा के दौरान यात्रियों को थकान नहीं होगी। इसके साथ ही चलने के दौरान बस ऑटोमैटिक करीब 10 इंच तक ऊपर उठ जाएगी। इससे सफर में गड्ढों का पता नहीं चलेगा। बस में दो टीवी स्क्रीन लगी हुई हैं, जिस पर यात्री मूवी का मजा ले सकते हैं।

 बस का किराया अभी नहीं हुआ निर्धारित
अधिकारियों की मानें तो अभी तक एयरपोर्ट रूट से बसों का किराया अभी निर्धारित नहीं किया गया है। बसों के किराये पर चर्चा कर एक सप्ताह में किराया निर्धारित कर दिया जाएगा। इन बसों की टिकट यात्री ऑनलाइन भी बुक करा सकेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें