फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शनिवार को हुई बारिश से टीएचए में जलभराव और कीचड़, निगम की तैयारियां फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शनिवार को हुई बारिश ने टीएचए क्षेत्र में नगर निगम और संबंधित विभागों की मानसून तैयारियों की पोल खोल दी। वसुंधरा, इंदिरापुरम और भोपुरा की डिफेंस कॉलोनी समेत कई इलाकों में जलभराव और कीचड़ से लोगों को भारी परेशानी हुई।
विज्ञापन

वसुंधरा के कई सेक्टरों में जलनिकासी व्यवस्था ठप रहने से दुकानों के सामने घंटों तक पानी भरा रहा। स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर जलभराव और टूटी सड़कों के वीडियो व फोटो शेयर कर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।
वार्ड-29 स्थित भोपुरा की डिफेंस कॉलोनी की स्थिति सबसे खराब है। यहां सीवर और पेयजल लाइन बिछाने के बाद सड़क निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया। बारिश के बाद गलियों में कीचड़ फैल गई, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी विकास ने बताया कि बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। कई जगह फिसलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेयजल और सीवर लाइन के बाद सड़क बनाने के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन काम पूरा नहीं हुआ।
लोगों का कहना है कि अगर लगातार बारिश हुई तो जलभराव और बढ़ेगा और गंदा पानी घरों तक पहुंच सकता है। वहीं जलकल विभाग के सोमेंद्र तोमर ने बताया कि एक-दो दिन में अधूरे निर्माण का काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें