स्कूल बस
- फोटो : अमर उजालागाजियाबाद। आरटीओ की टीम ने मंगलवार को पांच डीजल बसों को जब्त किया है। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण रोकने के लिए शहर में सिर्फ सीएनजी युक्त सिटी बसों को ही चलाने का निर्णय रीजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी (आरटीए) की बैठक में निर्णय लिया गया है। विभाग डीजल बसों की तुलना में सीएनजी बसों को ज्यादा तवज्जो दे रहा है। आरटीओ प्रवर्तन एके सिंह के मुताबिक शहर में अब कोई डीजल युक्त सिटी बस नहीं चलेगी। वर्तमान में कई ग्रामीण रूट ऐसे हैं, जहां डीजल बसें संचालित हो रही हैं। इन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मंगलवार को पांच डीजल बसों को जब्त किया गया है। ट्रांसपोर्टरों से कहा गया है कि वह जल्द से जल्द अपनी डीजल बसों को सीएनजी में कनवर्ट करवा लें।
गाजियाबाद। आरटीओ की टीम ने मंगलवार को पांच डीजल बसों को जब्त किया है। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण रोकने के लिए शहर में सिर्फ सीएनजी युक्त सिटी बसों को ही चलाने का निर्णय रीजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी (आरटीए) की बैठक में निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विभाग डीजल बसों की तुलना में सीएनजी बसों को ज्यादा तवज्जो दे रहा है। आरटीओ प्रवर्तन एके सिंह के मुताबिक शहर में अब कोई डीजल युक्त सिटी बस नहीं चलेगी। वर्तमान में कई ग्रामीण रूट ऐसे हैं, जहां डीजल बसें संचालित हो रही हैं।
इन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मंगलवार को पांच डीजल बसों को जब्त किया गया है। ट्रांसपोर्टरों से कहा गया है कि वह जल्द से जल्द अपनी डीजल बसों को सीएनजी में कनवर्ट करवा लें।