एनएचएआई द्वारा 20 अक्तूबर से 10 नवंबर तक गंगाजल परियोजना की पाईपलाईन की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके चलते एनएच-9 पर चार स्थानों पर रूट डायवर्जन रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है।
जिला के ट्रैफिक पुलिस विभाग ने एक जारी आदेश में बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा बुधवार को तिगरी अंडरपास एवं राहुल विहार अंडरपास दिल्ली/नोएडा की ओर जाने वाले सर्विस रोड पर गंगाजल परियोजना की पाइपलाइन की मरम्मत की जाएगी, जिसके चलते 20 अक्तूबर से 10 नवंबर तक राष्ट्रीय राजमार्ग-नौ पर चार स्थानों पर रूट डायवर्जन होगा। ट्रैफिक पुलिस विभाग ने इसका पूरा प्लान जारी कर दिया है।
इसके तहत सिद्धार्थ विहार, मोहन नगर से नोएडा या दिल्ली जाने वाले लोग विजय नगर बाईपास अंडरपास का प्रयोग कर एनएच-9 का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि सर्विस रोड से नोएडा नहीं जाया जा सकेगा।