फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 जून को होगा धोबीघाट आरओबी का शिलान्यास

Fri, 17 Jun 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
पुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लाइनपार क्षेत्र और शहर को जोड़ने वाले धोबीघाट आरओबी का शिलान्यास 24 जून को होगा। बुधवार को दिल्ली में मंत्रियों के बीच हुई बैठक में तारीख फाइनल हो गई। शिलान्यास केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह और केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा संयुक्त रूप से करेंगे।
विज्ञापन


पिछले माह विदेश राज्यमंत्री और नार्दन रेलवे के डीआरएम ने रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट और एस्केलेटर का शिलान्यास करने के साथ ही कोच इंडीकेटर का उद्घाटन किया था। इसी दौरान दोनों ने धोबीघाट आरओबी के शिलान्यास की तारीख तय करने की बात कही थी।

विदेश राज्यमंत्री के विशेष सलाहकार डा. एसपी सिंह ने बताया कि बुधवार को सांसद वीके सिंह और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के बीच आरओबी को लेकर वार्ता हुई। इसमें तय किया गया कि 24 जून को शाम 5 बजे आरओबी का शिलान्यास करने दोनों मंत्री गाजियाबाद आएंगे।
विज्ञापन



उधर आरओबी के शिलान्यास की तारीख तय होने पर लाइनपार क्षेत्र वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. आरके आर्य ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि धोबीघाट आरओबी की मांग लाइनपार क्षेत्र के लोग लंबे समय से करते चले आ रहे हैं। जीडीए की इस कॉलोनी में शहर से कनेक्टिविटी अच्छी नहीं है। गोशाला फाटक पर हमेशा जाम रहता है। लोगों को कई किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाकर शहर में जाना पड़ता है। धोबीघाट बनने के बाद क्षेत्र लाइनपार क्षेत्र भी शहर का ही एक हिस्सा नजर आएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें