फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज की, अब दहेज बिना अपनाने से इंकार

Thu, 16 Jun 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
लव मैरिज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लव मैरिज करने वाली एक महिला ने पति पर दहेज के  बिना अपनाने से इंकार करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत एसएसपी से की गई है।
विज्ञापन

 सिहानी गेट क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि चार साल पहले उसकी सहेली के  प्रेमी के जरिए सिहानी गेट निवासी एक युवक से उसकी दोस्ती हुई थी।

दो साल में प्यार परवान चढ़ा तो उन्होंने परिजनों को बताए बिना लव मैरिज कर ली। पति ने शादी के बाद उसे किराए के एक मकान में रखा। वह पति पर उसे ससुराल ले जाने का दबाव बनाती तो वह टाल देता था। हाल ही में उसने ससुराल जाने की जिद की तो पति ने उसे साथ ले जाने से इंकार कर दिया। बोला- पहले दहेज लेकर आओ, तब घर लेकर जाऊंगा। महिला खुद ससुराल पहुंच गई और पति के परिजनों को शादी की जानकारी दी, लेकिन उन्होंने भी बिना दहेज उसे अपनाने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


अध्यापिका ने की लव मैरिज, सता रहा ऑनर किलिंग का डर
गाजियाबाद। लव मैरिज करने वाली एक अध्यापिका को अब ऑनर किलिंग का डर सता रहा है। उसने सिहानी गेट पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
 अध्यापिका ने बताया कि वह शहर के एक प्रतिष्ठ स्कूल में टीचर है। कविनगर निवासी युवक से प्रेम करती है। उसने छह जून को नोएडा में प्रेमी संग एक मंदिर में शादी की है। इसके बाद गाजियाबाद में शादी रजिस्टर्ड भी करवा ली है। इसकी जानकारी परिजनों को दी तो वह भड़क गए और जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि मायके वाले उसे और उसके पति को अगवा कर हत्या करने की फिराक में है। सिहानी गेट पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें