हापुड़ जिले के देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत नेशनल हाईवे-9 पर काली नदी पुल के पास धान से भरा ओवरलोड ट्रक टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान वहां से गुजर रही बाइक सवार तीन युवक उसके नीचे दब गए।
मौके पर पहुंची पुलिस व लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को ट्रक के नीचे से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायलों का अभी भी उपचार चल रहा है।
बाबूगढ़ कस्बा निवासी तीन दोस्त पारस, रचित और राजा सोमवार देर रात एक ही बाइक पर हापुड़ की रामलीला देखने के लिए आ रहे थे। जब वे पुराने एनएच 09 पर काली नदी पुल के पास पहुंचे तो गढ़ से हापुड़ की ओर आ धान से भरे ओवरलोड ट्रक का अचानक टायर फट गया।