फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: क्षतिग्रस्त सीवर के ढक्कन से हादसों का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
साहिबाबाद। टीएचए के रिहायशी इलाकों में क्षतिग्रस्त सीवर के ढक्कन लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। इंदिरापुरम के अभय खंड-एक समेत कई स्थानों पर सीवर के ढक्कन टूटे पड़े हैं। कई जगह सीवर मेनहोल के ढक्कन क्षतिग्रस्त होने से खुले गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। निवासियों ने अधिकारियों को पत्र लिखकर ढक्कन लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

अभयखंड एक स्थानीय निवासी गुरमीत ने बताया कि सीवर के ढक्कन टूटे पड़े हैं। रात में सीवर के मेनहोल दिखाई नहीं देते, ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के गिरने का खतरा बना रहता है। स्कूलों के आसपास मेनहोल क्षतिग्रस्त होने से बच्चों के साथ हादसा होने की आशंका भी बढ़ गई है। वैशाली सेक्टर तीन निवासी धीरेंद्र ने बताया कि सेक्टर तीन एफ में भी सीवर का ढक्कन लगभग एक महीने से क्षतिग्रस्त है कई बार नगर निगम में ढक्कन सही कराने के लिए शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। क्षतिग्रस्त ढक्कनों के कारण सीवर से निकलने वाली दुर्गंध और आसपास गंदगी फैलने की समस्या भी हो रही है। वहीं, अवर अभियंता सोमेंद्र तोमर ने बताया कि सीवर का ढक्कन जल्द बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें