फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जीडीए के सहमति पत्र के विरोध में तुलसी निकेतन के निवासियों ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
साहिबाबाद। तुलसी निकेतन में फ्लैटों के पुनर्निर्माण को लेकर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से जारी सहमति पत्र के विरोध में आरडब्ल्यूए की बैठक हुई। इसमें कॉलोनी के सैकड़ों निवासियों ने हिस्सा लेकर सहमति पत्र का एकमत से विरोध किया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा रहे। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कुलदीप कसाना के नेतृत्व में हुई बैठक में देवभूमि उत्तराखंड ग्राहक सेवा समिति और मानवाधिकार संघ ने भी निवासियों की मांगों का समर्थन किया। इस दौरान आरडब्ल्यूए और अन्य संगठनों की ओर से मंत्री को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि कॉलोनी के किसी भी निवासी को किसी भी हालत में बेघर नहीं होने दिया जाएगा। जर्जर मकानों के स्थान पर नए फ्लैट बनाकर दिलाए जाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन लोगों के पास मकान से संबंधित पूर्ण दस्तावेज हैं, चाहे वे नोटरी, पावर ऑफ अटॉर्नी या आवंटन पत्र उन सभी को मकान उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा और किसी को उजड़ने नहीं दिया जाएगा। उधर, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कुलदीप कसाना ने मंत्री और उपस्थित लोगों के सामने ज्ञापन की सभी मांगों को पढ़कर सुनाया। उन्होंने सहमति पत्र में संशोधन और निवासियों के हितों को ध्यान में रखकर पुनर्निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ाने की मांग की। बैठक का संचालन आरडब्ल्यूए महासचिव बलवंत रावत ने किया। इस दौरान आरडब्ल्यूए, देवभूमि उत्तराखंड ग्राहक सेवा समिति और मानवाधिकार संघ के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें