गाजियाबाद। बड़े प्रोजेक्ट की डीपीआर और अन्य आर्किटेक्चर व इंजीनियरिंग फर्म के लिए जून में जारी आरएफपी गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने रद्द कर दी है। इसे लेकर अब दोबारा से नए सिरे से कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं। अधिकारियों के अनुसार पूर्व में पांच कंपनियों से आवेदन मांगे गए थे। इसके बाद प्रक्रिया बदलने के बाद दोबारा आरएफपी जारी की गई है। चीफ इंजीनियर आलोक रंजन ने बताया कि नए सिरे से कंपनी को नियुक्त करने की प्रक्रिया की जा रही है। इस बार कंपनी किसी एक प्रोजेक्ट पर ही नहीं बल्कि प्राधिकरण के लिए प्रोजेक्ट में मदद और किसी संशोधन पर भी कार्य करेगी।
चीफ इंजीनियर ने बताया कि नई योजनाओं के साथ कई मार्ग निर्माण को लेकर कार्य किया जा रहा है। इस स्थिति में अगर किसी को आर्किटेक्चर या इंजीनियरिंग से जुड़ी समस्या आती है तो कंपनी की मदद ली जाएगी। इससे उस पर कंपनी को बुलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें पांच लोगों की टीम कार्य करेगी। एक महीने में कंपनी को तय कर मदद ली जाएगी।