फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: होमवर्क पूरा नहीं होने पर छात्रा को डंडे से पीटने का आरोप, भाई से भी मारपीट का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर क्षेत्र के गांव किल्हौड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा को होमवर्क पूरा नहीं करने के चलते शिक्षक पर बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि शिकायत करने पहुंचे उसके भाई के साथ भी शिक्षक ने मारपीट की। घटना से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इन वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

गांव किल्हौड़ा निवासी नन्हे सिंह ने बताया कि उनकी आठ वर्षीय बेटी साक्षी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा है। आरोप है कि शनिवार को होमवर्क पूरा नहीं होने पर शिक्षक ने उसे डंडे से पीटा। इससे छात्रा के शरीर पर निशान पड़ गए। घर पहुंचकर साक्षी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
नन्हे सिंह के अनुसार, सोमवार को छात्रा का भाई स्कूल पहुंचा और घटना का विरोध करते हुए वीडियो बनाने लगा। आरोप है कि इस दौरान शिक्षक ने उसके साथ भी मारपीट की। घटना की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे और विरोध जताया। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) महिमा दयाल ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें