फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में 400 करोड़ की चोरी: चीन भेजते थे मोबाइल टॉवरों के उपकरण, गिरोह के सरगना पर एक लाख का इनाम

Wed, 29 May 2024 04:31 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद। देशभर में 400 करोड़ का मोबाइल टावरों से आरआर(रेडियो रिसीवर) यूनिट चोरी कर चीन भेजने वाले गिरोह के आरोपी जावेद मिरपुरिया पर कमिश्नरेट पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में 400 करोड़ का मोबाइल टावरों से आरआर(रेडियो रिसीवर) यूनिट चोरी कर चीन भेजने वाले गिरोह के आरोपी जावेद मिरपुरिया पर कमिश्नरेट पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। आठ मई को पुलिस ने इस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। गाजियाबाद कमिश्नरेट में ये पहला एक लाख का इनामी बदमाश है। पुलिस को जानकारी मिली है कि जावेद दुबई में है। पुलिस इसको पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जावेद के खिलाफ पुलिस लुकआउट नोटिस के साथ इंटरपोल की मदद लेने की तैयारी कर रही है। साथ उसके कई ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। एक बड़ी टेलीकॉम कंपनी ने प्रदेश के डीजीपी को लेटर लिखकर उनकी 400 करोड़ से अधिक की आरआर यूनिट 2023 में चोरी होने की जानकारी दी थी।

मामले में उच्चाधिकारियों ने गाजियाबाद कमिश्नरेट समेत अन्य जिला व कमिश्नरेट पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार किया और फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किया।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्र ने बताया कि जावेद दिल्ली के गोकलपुरी क्षेत्र का रहने वाला है। इसके खिलाफ एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। क्राइम ब्रांच समेत अन्य टीमें उसकी तलाश कर रही हैं।

सौदा करने के लिए दुबई गया था जावेद
मामले में जावेद का नाम आने से पहले ही वह आरआर यूनिट का सौदा करने के लिए दुबई गया था, जहां से वह लौटा ही नहीं। हाल ही में क्राइम ब्रांच ने जावेद के भाई वसीम को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि आरआर यूनिट की डील दुबई में होने के बाद माल चेन्नई से दुबई भेजा जाता है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि जावेद का नेटवर्क देशभर में है। दिल्ली में उसके व उसके साथियों के करीब 30 से 40 ट्रक चोरी का माल दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में उतरता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें