फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: छह महीने में बनकर तैयार होगा आईटीएमएस कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर के लगभग 41 चौराहों-तिराहों पर नजर रखने के लिए नगर निगम मुख्यालय में इंटिग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) कंट्रोल रूम का निर्माण कार्य किया जा रहा है। मंगलवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने निर्माण कार्य का जायजा लिया। छह महीने में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। अगले साल जनवरी से इस कंट्रोल रूम से शहर की यातायात व्यवस्था पर निगरानी रखने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

निगम मुख्यालय में करीब 2.67 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 288 वर्ग मीटर जमीन पर कंट्रोल रूम के लिए भवन निर्माण का कार्य चल रहा है। दो मंजिला इमारत के भूतल पर शहर के यातायात को व्यवस्थित करने के लिए कंट्रोल सेंटर तैयार किया जाएगा। शहर के चौराहों-तिराहों पर लगे अत्याधुनिक कैमरों के जरिये यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखी जाएगी। नगर आयुक्त ने निर्माण कर रही कंपनी के प्रतिनिधियों को तय समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। इसी भवन के दूसरे तल पर नगर निगम नागरिक सुविधाओं पर नजर रखने के लिए अलग कंट्रोल रूम विकसित करेगा। इस दौरान निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एनके चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें