फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजियाबाद : घर से ड्यूटी लौट रहे दरोगा की सड़क हादसे में मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

Mon, 31 May 2021 11:07 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी 

सार

हादसे के बाद आरोपी चालक कैंटर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना कांधला, शामली के गांव नाला निवासी परविंद्र कुमार यूपी पुलिस में दरोगा थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मसूरी थानाक्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर गांव मटियाला के पास कैंटर की टक्कर से अलीगढ़ में तैनात दरोगा परविंद्र कुमार की मौत हो गई। वह शामली स्थित अपने घर से भतीजे के साथ बाइक से ड्यूटी पर लौट रहे थे। 

विज्ञापन


हादसे के बाद आरोपी चालक कैंटर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना कांधला, शामली के गांव नाला निवासी परविंद्र कुमार यूपी पुलिस में दरोगा थे। वर्तमान में उनकी तैनाती अलीगढ़ के पिसावा थाने में चल रही थी। परविंद्र सिंह छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। रविवार को वह भतीजे के साथ बाइक से ड्यूटी पर अलीगढ़ लौट रहे थे। 

मसूरी थानाक्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर गांव मटिलाया के पास लघुशंका लगने पर भतीजे ने बाइक रोक ली। भतीजा लघुशंका करने चला गया, जबकि परविंद्र सिंह सड़क किनारे खड़े थे। इसी बीच तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन


दरोगा परविंद्र सिंह को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ सदर कमलेश पांडेय का कहना है कि मृतक दरोगा के भाई पूरण सिंह की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें