साथ ही तीन संक्रमित की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, 321 लोग स्वस्थ भी हुए। जिले में अब कुल केस 19,590 हो गए हैं। इसमें 18,380 लोग ठीक हो चुके हैं और 210 लोगों की मौत हो चुकी हैं
बुलंदशहर में 53 दिन बाद एक दिन में 21 लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने से काफी राहत मिली है। अप्रैल माह में सात अप्रैल को 15 संक्रमित मिले थे। मई में तीन बार 500 से अधिक और शेष दिनों में 100 से अधिक कोरोना संक्रमित मिले। रविवार को मात्र 21 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
साथ ही तीन संक्रमित की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, 321 लोग स्वस्थ भी हुए। जिले में अब कुल केस 19,590 हो गए हैं। इसमें 18,380 लोग ठीक हो चुके हैं और 210 लोगों की मौत हो चुकी हैं। शेष 1,000 लोगों का अभी उपचार चल रहा हैं।
एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व से कोरोना संक्र्तमण के ग्राफ में कमी आना जनपद के लिए राहत की बात रही हैं। लगातार संक्र्तमण के मामलों में कमी आने से एक्टिव केस भी काफी कम हो गए हें। लेकिन लोग मास्क पहनने के साथ दो गज दूरी का पालन जारी रखे।
विज्ञापन
बताया कि रविवार को सिकंदराबाद में छह, ऊंचागांव में चार, स्याना व अनूपशहर में तीन-तीन और बुलंदशहर, लखावटी, पहासू, डिबाई व तौली क्षेत्र निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्र्तमण की पुष्टि हुई हैं।