फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेजुबान से बर्बरता: सोशल मीडिया पर सुर्खियां पाने के लिए बिल्ली को बोरी में भरा, फिर घुमाकर जमीन पर फेंका

Thu, 29 Aug 2024 06:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

सोशल मीडिया पर एक रील वायरल हुई थी, जिसमें एक युवक बिल्ली को उठाकर फेंकते हुए कैद हुआ था। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
बिल्ली को बोरी में भरकर घुमाता लड़का - फोटो : X @pankhuripathak
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में पशुओं की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। देहात क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी एक किशोर की रील वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक रील वायरल हुई थी, जिसमें एक युवक बिल्ली को उठाकर फेंकते हुए कैद हुआ। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक द्वारा इस प्रकार की कई रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की गईं। चर्चा है कि आरोपी के रील बनाने के चक्कर में कई प्रकार के जीव-जंतुओं और पशुओं को गंभीर चोट पहुंची है। रील वायरल होने के बाद बुधवार को रील सभी थानों में भेजी गई और आरोपी की तलाश कराई गई। 
विज्ञापन

जांच करने पर पता चला कि कोतवाली देहात के गांव मिर्जापुर निवासी एक किशोर ने यह रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। अब मामले में पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सिटी विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि रील बनाने वाला नाबालिग है। किशोर ने बिल्ली को फेंकते हुए रील बनाई, रील में देखा गया है कि जब किशोर ने बिल्ली को फेंका तो बाद में बिल्ली उठकर भागने लगी। मामले में जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें