पुलिस अब रील प्रेमी मीनू कसाना के खिलाफ कार्रवाई करने का दावा कर रही है। एसीपी वेव सिटी उपासना पांडे ने बताया कि रविवार की दोपहर रेनू कसाना डासना जेल में बंद अपने पति सिंहराज से मिलने अपनी छोटी बहन मीनू कसाना के साथ आई थी। लौटते समय एनएच-नौ स्थित वेव सिटी के गेट पर दोनों बहनों की स्कूटी से बाइक सवार टकरा गया। जिसमें रेनू कसाना घायल हो गई।
बाइक सवारों और दोनों बहनों में झड़प भी हुई। जिसके बाद बाइक सवार मौके से चला गया। बताया कि मीनू कसाना ने बाइक सवार पर चेन लूटने का आरोप लगाकर दो अलग-अलग वीडियो बनाए और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिए। एसीपी ने बताया कि इंस्टाग्राम पर फॉलोवर बढ़ाने के लिए मीनू कसाना के खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो अपलोड करने और लोगों में भय व्याप्त करने के मामले में कार्रवाई की जा रही है।
पढ़ें-
UP: आवारा कुत्तों ने सात साल के मासूम को नोच कर मार डाला, पिता को खेत पर खाना देने गया था बालक