फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 सोने की अंगूठी चोरी: खरीदारी के बहाने दुकान में घुसे चोर, पूरा डिब्बा लेकर भागे; चार लाख बताई जा रही कीमत

Sun, 06 Apr 2025 07:35 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पहासू (बुलंदशहर)

सार

पीड़ित अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी करीब 15 से 20 मिनट तक दुकान पर रहे। वह उस वक्त दुकान पर केवल नजर रखने आए थे कि कितने लोग हैं और कोई ग्राहक आता है या नहीं। आरोपियों ने अंगूठी को लेकर मोलभाव भी किया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पीड़ित और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र के मेन बाजार में रविवार दोपहर को बाइक सवार युवकों ने सराफा की दुकान से चार लाख रुपये कीमत की 21 सोने की अंगूठी चोरी कर ली। पीड़ित को जानकारी लगी तो वह दुकान के बाहर तक भागा, लेकिन आरोपी फरार हो चुके थे। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं मौके पर एसपी देहात समेत अन्य अधिकारी जांच के लिए पहुंचे। 

विज्ञापन

थाना क्षेत्र बौहरान मोहल्ला निवासी अमित ने बताया कि पहासू के कानूनगोयान कॉलोनी स्थित मेन बाजार में उनकी भाग्य श्री ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। रविवार दोपहर करीब दो बजे वह दुकान से अपने घर किसी कार्य से गए थे। इस वक्त उनके पिता अशोक कुमार दुकान पर बैठे हुए थे। तभी बाइक सवार दो युवक ग्राहक बनकर दुकान में आए। युवकों ने पीड़ित के पिता अशोक कुमार से सोने की अंगूठी खरीदने की बात कही।

इस पर उनके पिता ने अंगूठी का डिब्बा उक्त युवकों के सामने रख दिया। इसमें युवक काफी देर तक अंगूठी पसंद करने लगे। उन्होंने एक अंगूठी पसंद की और उसकी कीमत पूछी। इस पर अशोक कुमार ने अंगूठी का वजन कर उसकी कीमत 23 हजार रुपये बताया। तभी एक युवक पहले उठ कर चला गया। दूसरे युवक ने 500 रुपये दिए और शेष रुपये बाजार में अपनी पत्नी से लेकर आने के लिए कहा। रुपये लाने के बाद अंगूठी ले जाने की बात कहते हुए तेजी से बाहर चला गया। 

इस तरह तेजी से भागने पर पीड़ित अशोक कुमार को शक हुआ। उन्होंने काउंटर पर देखा तो अंगूठी का डिब्बा गायब था, जिसमें सोने की 21 अंगूठी थी। तभी अशोक ने अमित को फोन कर सूचना दी। अमित मौके पर पहुंचे और डायल 112 पर फोन किया। सूचना पर पहुंची ने पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। तभी एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह, सीओ शिव ठाकुर व अन्य पुलिस अधिकारी पहुंच गए। जिन्होंने पुलिस से पूछताछ  कर घटना की जानकारी ली। 

15 से 20 मिनट तक उलझा कर रखा पीड़ित को
पीड़ित अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी करीब 15 से 20 मिनट तक दुकान पर रहे। वह उस वक्त दुकान पर केवल नजर रखने आए थे कि कितने लोग हैं और कोई ग्राहक आता है या नहीं। आरोपियों ने अंगूठी को लेकर मोलभाव भी किया, जिससे पीड़ित को शक नहीं हो। 
विज्ञापन

घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रह है। इसमें आरोपियों के खिलाफ महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। जांच के लिए पुलिस की तीन टीम लगाई गई हैं। जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा। - डॉ. तेजवीर सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें