एक अगस्त से रजिस्ट्री के लिए मोटी रकम बतौर स्टांप ड्यूटी चुकानी होगी। नए सर्किल रेट पर प्रशासनिक स्तर पर काम शुरू हो चुका है। हालांकि इस बार अधिकारी ज्यादा बढ़ोतरी करने के मूड में नहीं हैं।
माना जा रहा है कि शहरी क्षेत्र में 2 से 5 फीसदी और ग्रामीण में 7 से 15 फीसदी तक की बढोतरी हो सकती है। इसके साथ यह भी तय है कि इस साल भी रिहायशी में कौशांबी और व्यावसायिक में आरडीसी के सर्किल रेट सबसे ज्यादा होंगे।
वर्तमान में कौशांबी में 79200 और आरडीसी में 1.70 लाख रुपये अधिकतम सर्किल रेट निर्धारित है। कालोनी के अंदर और मेन रोड की प्रॉपर्टी के लिए भी अलग-अलग सर्किल रेट हैं। एआईजी स्टांप जीपी सिंह ने बताया कि सर्किल रेट सूची तैयार किए जाने के बाद पहले जनता से इस पर आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियां मिलने पर प्रस्तावित सर्किल रेट सूची में कुछ बदलाव करके उसे अंतिम रूप दिया जाएगा।