फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कांवड़ यात्रा को देखते हुए रेलवे ने बढ़ाईं हरिद्वार तक की ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कांवड़ लेने हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रेलवे ने दिल्ली-लोनी-सहारनपुर रूट पर चलने वाली दो ट्रेनों का विस्तार कर दिया है। ये ट्रेनें अब 15 अगस्त तक सहारनपुर की जगह हरिद्वार तक जाएंगी। विस्तार का निर्णय सोमवार से लागू हो गया है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार दिल्ली-सहारनपुर-डीईएमयू 64557/64558 अब सहारनपुर की बजाय हरिद्वार तक जाएगी। यह ट्रेन गाजियाबाद स्टेशन पर दो मिनट के स्टॉपेज के बाद हरिद्वार के लिए रवाना होगी और अगले दिन रात 01:55 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वहां से रात 02:05 बजे वापस रवाना होकर सुबह 5:30 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। 10 मिनट रुकने के बाद यह ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी।
मेला स्पेशल भी जाएगी हरिद्वार
इसके अलावा 04313/04314 हरिद्वार मेला स्पेशल रात 10.25 बजे दिल्ली से चलकर रात 11.05 बजे गाजियाबाद होते हुए सुबह 4.25 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन यात्रियों को लेकर दिल्ली आएगी।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। ट्रेनों के विस्तार से श्रद्धालुओं को हरिद्वार जल लेने जाने में काफी सुविधा होगी और उन्हें बार-बार वाहन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें