वाहनों के दबाव के कारण शुक्रवार सुबह राजनगर एक्सटेंशन पर जाम लग गया। करीब तीन घंटे तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा। दिल्ली और नोएडा जाने वालों को ज्यादा दिक्कत हुई। सिविल और ट्रैफिक पुलिस ने राजनगर एक्सटेंशन चौराहे का जाम खुलवाया और यातायात सामान्य कराया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह नौ बजे से ही राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर जाम लगना शुरू हो गया था। 10 बजे तक चारों तरफ से वाहनों का दबाव बढ़ गया। ट्रैफिक पुलिस के सिपाही जाम खुलवाने की कोशिश करते रहे, लेकिन राहत नहीं मिली।
मेरठ, दिल्ली और एएलटी क ी तरफ जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सीओ द्वितीय मनीष मिश्रा और सीओ ट्रैफिक पीपी कर्णवाल मौके पर पहुंचे। सिविल और ट्रैफिक पुलिस की मदद से जाम खुलवाया। इसके अलावा एनएच-24 और मोहननगर चौराहे पर वाहनों के दबाव की वजह से यातायात व्यवस्था ध्वस्त रही।