फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर फोटो डाल करें शिकायत, सफाई कराएगा निगम

Thu, 01 Jun 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
विज्ञापन
Facebook - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
दो बार स्वच्छता सर्वेक्षण में फिसड्डी रहा नगर निगम अब शहर की सफाई व्यवस्था सुधारेगा। इसके लिए वह जनता से संपर्क साधेगा। टोल फ्री नंबर के बाद अब नगर निगम का फेसबुक पेज भी बनाया गया है। फेसबुक पर आने वाली शिकायतों पर निगम अधिकारी तत्काल सफाई कराएंगे।

इससे पहले नगर निगम टोल फ्री नंबर और पोर्टल के माध्यम से जनता से जुड़ा हुआ है। अब नगर निगम ने सोशल कनेक्टिविटी के अन्य संसाधनों का भी इस्तेमाल शुरू कर दिया है। नवनियुक्त नगरायुक्त चंद्रप्रकाश सिंह ने कार्यभार संभालने के बाद आईटी विभाग को फेसबुक पेज के माध्यम से भी शिकायतें लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग फेसबुक पर नगर निगम का पेज सर्च करके उस पर शिकायतें भेज सकते हैं।

फोटो से दिखेगी हकीकत
कहीं अगर कई दिनों से कूड़ा नहीं उठा है तो लोग फोटो खींचकर उसे नगर निगम के फेसबुक पर शेयर कर सकते हैं। इससे शिकायत की हकीकत के साथ-साथ अधिकारियों को लोकेशन भी दिख जाएगी और तत्काल उस पर कार्रवाई कराई जा सकेगी।

यहां भी कर सकते हैं शिकायत
टोल फ्री नंबर : 18001803012
फोन नंबर : 120- 2790369, 2791418
आनलाइन शिकायत करें : www.gnnpgrs.in
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें