फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलकित महाराज के विवादित बोल: भगवाधारी आतंकी बन जाओ, इनको इन्हीं की भाषा में जवाब देने की जरूरत है, एफआईआर दर्ज

Mon, 11 Apr 2022 01:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

एएसपी अभिजीत आर शंकर का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की अभी जांच की जा रही है। टीम द्वारा जांच पूरी करने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलकित महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मगुरुओं द्वारा कभी धर्म संसदों के माध्यम से तो कभी सार्वजनिक मंचों से दिए जा रहे भड़काऊ भाषण की कड़ी में एक और नया नाम जुड़ गया है। ताजा मामला पुलकित महाराज के दिए गए विवादित बयान का है जिसमें वह भगवा पहनने वालों से अपील करते देखे जा सकते हैं कि वह आतंकवादी बन जाएं।
विज्ञापन


इस वायरल बयान के संबंध में शालीमार गार्डन निवासी पुलकित महाराज उर्फ पुलकित मिश्रा के खिलाफ साहिबाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलकित मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने देश में भगवा चोला पहनने वाले लोगों को आतंकवादी बनने की बात कहकर भड़काऊ भाषण दिया है। इससे असामाजिक और शरारती तत्वों में अशांति फैलने की संभावना बन गई।

साहिबाबाद थाने के उपनिरीक्षक रवि बालियान की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है। एएसपी अभिजीत आर शंकर का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की अभी जांच की जा रही है। टीम द्वारा जांच पूरी करने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें