फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक स्कूल पढ़ाएं एनसीईआरटी बुक्स

Sat, 16 Apr 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
‌किताबें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीबीएसई से संबद्ध पब्लिक स्कूल एनसीईआरटी बुक्स ही पढ़ाएंगे। ये निर्देश बोर्ड ने दिए हैं। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी अभिभावक या स्कूल प्रबंधन को एनसीईआरटी बुक्स नहीं मिल पा रही है तो वह बनाए गए सेंटर पर बुक्स ले सकता है।
विज्ञापन


बोर्ड की वेबसाइट पर ई-पाठशाला पोस्ट में सभी विषयों की बुक्स अपलोड है। स्टूडेंट्स ई-पाठशाला के जरिए भी बुक्स पढ़ सकते हैं। प्राइवेट पब्लिसर्स की किताबें पढ़ाना स्कूलों के लिए फायदे का सौदा है। अधिकांश पब्लिक स्कूल प्राइवेट पब्लिसर्स से मोटी छूट पाकर किताबों को प्रिंट रेट पर बेचते हैं।

सीबीएसई की एडिशनल डायरेक्टर सुंगधा शर्मा के मुताबिक स्कूलों में एनसीईआरटी की बुक्स ही पढ़ाई जाएंगी। स्कूल प्रबंधन किसी दूसरे पब्लिशर की बुक्स लेने का अभिभावक पर दबाव नहीं डाल सकते हैं। बुक्स के लिए एनसीईआरटी ने 10 शहरों में काउंटर खोले हैं।
विज्ञापन


नई दिल्ली में भी काउंटर है। यदि किसी अभिभावक या स्कूल प्रबंधन को बल्क में बुक्स चाहिए तो वह इन काउंटर से ले सकते हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स ई-पाठशाला में भी फ्री में बुक्स पढ़ सकते हैं। स्टूडेंट्स पर किसी प्रकार का दबाव नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें