फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फुटपाथ पर स्कूल बसों की अवैध पार्किंग पर भड़का जन आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। स्कूल बसों को खुलेआम फुटपाथ पर पार्किंग किए जाने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। फुटपाथ पर बसें खड़ी होने के कारण पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी होती है। बसों के खड़े होने से कई बार गंभीर दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय युवा प्रधान महासचिव व समाजसेवी अमित किशोर ने इस पूरे मामले पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि फुटपाथ पैदल यात्रियों के लिए होता है, न कि स्कूल बसों की पार्किंग के लिए। यह न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि आम नागरिकों के मौलिक अधिकारों पर सीधा हमला भी है। लोगों का आरोप है कि सड़क पर अवैध पार्किंग हो रही है लेकिन ट्रैफिक पुलिस भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। अमित किशोर ने जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस से मांग की है कि फुटपाथ से तत्काल सभी स्कूल बसों को हटाया जाए, जिम्मेदार स्कूल प्रबंधन पर जुर्माना और दंडात्मक कार्रवाई की जाए, भविष्य में फुटपाथ पर किसी भी प्रकार की पार्किंग पर सख्त प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें