फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को सरेआम गोलियों से भूना, ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश

Thu, 09 Sep 2021 02:47 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

बदमाशों को देखकर दिनेश वापस बाइक घुमाकर भागने लगे। इस बीच कार सवार बदमाशों ने दिनेश की बाइक में टक्कर मारकर उन्हें नीचे गिरा दिया और उनपर पांच से छह गोलियां दाग दीं। दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई।
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के अगरौला गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर दिनेश (45) को कुछ बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। बताया गया कि वो पचायरा गांव में वीर कॉलोनी के नाम से प्लॉट काटने का काम कर रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 10:00 बजे दिनेश अपने ऑफिस से बाइक पर घर जा रहे थे। 

विज्ञापन


इसी दौरान रास्ते में खड़ी कार और बाइक सवार करीब आधा दर्जन बदमाशों ने उनपर फायरिंग कर दी। बदमाशों को देखकर दिनेश वापस बाइक घुमाकर भागने लगे। इस बीच कार सवार बदमाशों ने दिनेश की बाइक में टक्कर मारकर उन्हें नीचे गिरा दिया और उनपर पांच से छह गोलियां दाग दीं। 

दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। गांव वालों की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने अबतक पुलिस को शव उठाने नहीं दिया है। उन्होंने अगरौला गांव निवासी दिल्ली (जेल में बंद) और उसके भाई मदन पर अपने साथियों के साथ मिलकर दिनेश की हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, परिजनों ने थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजन आरोपियों के एनकाउंटर की मांग पर अड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें