फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेशनल कोर्सेज सेमेस्टर परीक्षाएं 23 मई से

Sun, 07 May 2017 10:01 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
परीक्षा देती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। सीसीएसयू ने सत्र 2016-17 की सम-सेमेस्टर प्रोफेशनल कोर्सेज की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विभिन्न कोर्सेज की सेमेस्टर परीक्षाएं 23 मई से शुरू होकर जून के पहले सप्ताह तक चलेंगी। विवि की ओर से 15 मई को सेमेस्टर परीक्षाओं के एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


सबसे पहले बीबीए सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षाएं 23 मई से छह जून तक, बीबीए चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 मई से पांच जून तक और छठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 23 मई से तीन जून तक चलेंगी।

बीसीए सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षाएं 23 मई से दो जून, चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 मई से दो जून और छठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 23 से 29 मई तक चलेंगी। एलएलबी पांच वर्षीय कोर्सेज में सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षाएं 23 मई से एक जून, चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 मई से दो जून, छठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 23 मई से एक जून, आठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 मई से दो जून और 10वें सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन से नौ जून तक चलेंगी।
विज्ञापन


बीजेएमसी सेकेंड सेमेस्टर परीक्षाएं 23 मई से दो जून, चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 से 31 मई तक चलेंगी। एमजेएमसी सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षाएं 23 से 30 मई तक चलेंगी। विवि ने विभिन्न परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें