Prime Minister Narendra Modi
- फोटो : PTI
बिल्डर से काम पूरे कराए बिना अवंतिका कालोनी को गुपचुप टेकओवर करने का मामला प्रधानमंत्री ऑफिस और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तक पहुंच गया है। आरडब्ल्यूए संगठन ने इन दोनों के अलावा भाजपा के कई बड़े नेताओं को भी पूरे प्रकरण की जानकारी भेजी है।
इस मामले में निगम अफसरों पर कार्रवाई न हुई तो आरडब्ल्यूए ने इसे विधानसभा चुनाव में बड़ा मुद्दा बनाने की चेतावनी दी है।दरअसल, नगर निगम अफसरों ने करीब आठ महीने पहले ही गुपचुप इस कालोनी को बिल्डर से टेकओवर कर लिया था। तभी से इस मामले में विवाद चल रहा है।
निगम अधिकारियों की इस धांधली की शिकायत आरडब्ल्यूए और स्थानीय पार्षद ने महापौर से भी की थी, बावजूद इसके कार्रवाई नहीं हुई। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ह्रदेश कंसल ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के पास पूरे प्रकरण के दस्तावेज भेजे हैं।
उनका कहना है कि निगम अधिकारियों के इस कृत्य से अवंतिका कालोनी के 700 से ज्यादा परिवार प्रभावित हो रहे हैं। रेजिडेंट्स को ले-आउट प्लान के मुताबिक सड़कें, पार्क और अन्य सामुदायिक सुविधाओं के लिए जमीन नहीं मिली।
उनका कहना है कि अगर नियमों के विरुद्ध कालोनी टेकओवर करने के इस मामले में महापौर से सहयोग न मिला तो वह विधानसभा चुनाव में भी इस प्रकरण को बड़ा मुद्दा बनाएंगे। वहीं एक दिन पूर्व महापौर अशु वर्मा अवंतिका कालोनी में अधूरे विकास कार्यों के आकलन के लिए एक कमेटी गठित कर चुके हैं।
यह बात अलग है कि इस कमेटी से अन्य विभागों के अधिकारियों को बाहर कर दिया