फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मंडी में आवक की दूरी घटने से कम हुए टमाटर समेत अन्य सब्जियों के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
साहिबाबाद। नवीन फल सब्जी मंडी में आवक की दूरी कम होने के साथ ही टमाटर समेत अन्य हरी सब्जियों के दामों में गिरावट आई है। कुछ दिनों पहले तक महंगे दाम में बिक रहे टमाटर अब थोक मंडी में रेट काफी नीचे आ गए हैं।

मंडी इंस्पेक्टर स्वेता ने बताया कि कुछ दिनों पहले इंदौर और कर्नाटक से टमाटर आने की वजह से करीब 40 से 50 रुपये प्रति किग्रा तक थोक में पहुंच गई थी। अब मंडी में राजस्थान से भी आवक पहुंचने लगी है। किराया घटने का असर भी सब्जियों पर पड़ा है। थोक कीमत घटकर लगभग 18 से 20 रुपये प्रति किग्रा रह गई है। मंडी कारोबारियों ने बताया कि टमाटर के अलावा अन्य हरी सब्जियों की कीमतों में भी नरमी आई है। पिछले दिनों जिन सब्जियों के दाम बढ़े हुए थे, अब सामान्य स्तर पर बिक रही हैं। आवक सुचारु रहने से आने वाले दिनों में भी सब्जियों के दाम स्थिर रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़ती अजय चौधरी ने बताया कि मंडी में पर्याप्त मात्रा में सब्जियां पहुंचने से थोक भाव में कमी आई है। इसका असर धीरे-धीरे खुदरा बाजार पर भी दिखाई दे सकता है। इसमें परिवहन, आढ़त और अन्य खर्च शामिल होते हैं। आने वाले दिनों में आवक और मांग के आधार पर सब्जियों के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
-
इनसेट
मंडी और फुटकर की सब्जियों के दाम
सब्जी मंडी के दाम फुटकर
टमाटर 18-20 25-30
प्याज 40 35-50
हरी मिर्च 35 50
शिमला मिर्च 50 60
आलू 10 20
लहसुन 70 100
नींबू 35 40-50
फूलगोभी 20,25 70
पत्तागोभी 12-15 20-30
बैंगन 15-18 25-30
भिंडी 22-25 50
तुरई 20-22 30-40
करेला 20 40
कद्दू 12 20
लौकी 14 20-40
नोट- सब्जियों के दाम मंडी के थोक और फुटकर के रुपये प्रतिकिग्रा में दिए गए हैं।

-
अभी दूरी कम होने से सब्जियों के दामों में गिरावट आई है, लोकल आवक आने के बाद दामों में और कमी आ सकती है।- सुनील कुमार शर्मा, मंडी सचिव, साहिबाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें