फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गर्भवती पत्नी को मायके ले जाकर गर्भपात कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोनी। एक युवक ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों पर मिलीभगत कर गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि पत्नी के मायके जाने के बाद उसके पिता, मां और भाई ने मिलकर गर्भपात कराया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

सुहेल निवासी इकरामनगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका निकाह 9 फरवरी 2026 को मुस्तफाबाद निवासी खुशबू के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच विवाद होने लगा। सुहेल का आरोप है कि पत्नी ने उनसे कहा कि उसकी शादी जबरन कराई गई है और वह किसी दूसरे युवक से शादी करना चाहती थी। इसके बाद भी उसने पत्नी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद जारी रहा। आरोप है कि 24 जुलाई को पत्नी के माता-पिता उसे समझाने के बहाने मायके ले गए। पत्नी करीब साढ़े चार माह की गर्भवती थीं, दो दिन बाद ससुराल पक्ष ने फोन पर उनके चाचा को गर्भपात की जानकारी दी। पीड़ित ने उनकेघर जाकर विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। साथ ही झूठे मुकदमों में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी गई। युवक का कहना है कि थाना लोनी में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने तीन अगस्त को पुलिस आयुक्त समेत उच्च अधिकारियों से शिकायत की। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें