फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भगवान शिव की उतारी आरती और फिर कलश ले भागा चोर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
साहिबाबाद। मंदिर में चोरी करने पहुंचे एक युवक ने श्रद्धालु बनकर पहले भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हुए दीपक जलाया और आरती की। जब मंदिर में भक्तों की आवाजाही बंद हुई आरोपी शिवलिंग के पास रखे कलश को चुरा ले गया। चोरी की पूरी घटना मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुजारी की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

डीएलएफ चौकी क्षेत्र के राजीव नगर की गली नंबर-दो स्थित दुर्गा शिव शक्ति मंदिर के पुजारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि 16 नवंबर की सुबह करीब सात बजे एक युवक मंदिर पहुंचा। उसने आम श्रद्धालु की तरह काफी देर तक पूजा करते हुए दीपक जलाकर भगवान शिव की आरती भी उतारी। इसके बाद भक्तों की आवाजाही कम होने पर वह मंदिर से भगवान शिव का कलश उठाकर भाग गया। पुजारी का आरोप है कि आरोपी कई दिन से आरोपी मंदिर में रेकी कर रहा था। इससे पहले वह शीतला माता की ज्योति भी चोरी कर चुका है। वर्ष 2024 में मंदिर से 32 हजार रुपये से अधिक की नकदी भी चोरी हुई थी। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें